फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu news

यूजी पहले सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही खुलेंगे कॉलेज

विज्ञापन
education,jammu news
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में यूजी पहले सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी। राजकीय महिला कॉलेज गांधीनगर, एपीएमआर कॉमर्स कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज, एमएएम पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज परेड में प्रवेश के लिए छात्र आ रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते अक्टूबर से कालेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। वैक्सीन लगवा चुके छात्रों को कॉलेज में बुलाने संबंधी निर्देश भी जारी किए हैं। पहले सेमेस्टर के जो छात्र 18 आयु वर्ग से नीचे होंगे, उनसे रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज गांधी नगर की प्राचार्य प्रो. संगीता नागरी ने बताया कि यूजी इंटीग्रेटड पहले सेमेस्टर के प्रवेश हो रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही विवि प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश देगा। उसी के मुताबिक अक्टूबर पहले सप्ताह से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए वैक्सीन और रैपिड टेस्ट अनिवार्य किए गए हैं। कॉमर्स कॉलेज जम्मू के प्रिंसिपल रंजीत सिंह जमवाल ने बताया कि कालेज में कई बार कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के 100 प्रतिशत छात्रों को दोनों डोज लग चुकी हैं। पहले सेमेस्टर के छात्रों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जाएगी। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने से पहले की उन्हें टीकाकरण की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

------
तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले अधिकांश छात्र कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। डीसी को डाटा भेजा गया है, जिन छात्रों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उनके बारे में सरकार जानकारी देगी। उसी के अनुसार छात्रों को कालेज बुलाया जाएगा। पहले सेमेस्टर के छात्रों के लिए अलग से टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। अक्टूबर से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र टिक्कू, प्रिंसिपल, जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू
-----
1200 छात्र वैक्सीनेशन की दोनों डोज ले चुके हैं। 4000 छात्रों ने पहली डोज ली है। कई छात्रों ने अपने जिलों में टीकारकण करवाया है। सभी को सूचित किया गया है कि बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के कालेज में नहीं आने दिया जाएगा। पहले सेमेस्टर के छात्रों के लिए स्पेशल शिविर लगाया जाएगा, जिसमें रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट भी ली जाएगी। 10 अक्तूबर तक कक्षाएं शुरू हो सकेंगी।

- प्रो. एपी सारस्वत, प्राचार्य, महिला कालेज परेड
----------
इसी माह में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। बिना टीकाकरण से जो छात्र बचे हैं, उनका डाटा जुटाया जा रहा है। प्रत्येक प्राध्यापक को 13 बच्चों का दायित्व दिया गया है। इसी सप्ताह वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी करके ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। हालांकि कोरोना नियमों का पालन करते हुए रोजाना कुछ छात्रों को (टीपी) टीचिंग प्रेक्टिस के लिए बुलाया जा रहा है।
कुलविंद्र कौैर, प्राचार्य, बीएड कालेज कैनाल रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed