फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu news

जेकेपीएससी परीक्षा के लिए बनाए 85 केंद्र, 31000 परीक्षार्थी बैठेंगे

विज्ञापन
education,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की परीक्षा 24 अक्तूबर से होगी। दोनों संभागों के कुल 31000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जकेपीएसी के डिप्टी कंट्रोलर विनय समोत्रा की अधिसूचना में बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है तो 20 अक्तूबर तक आयोग के कार्यालय के साथ संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी किए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर भी पूरी जानकारी दी गई है। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस या अन्य परीक्षा से संबंधित सामग्री ले जाना प्रतिबंधित होगी। इस तरह के मामले में कोई अभ्यर्थी पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed