{"_id":"619d48f9ad4f1662207bbba5","slug":"education-jammu-kashmir-development-jammu-city-news-jmu2484572147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पहुंचेगी विज्ञान बस बच्चे देख सकेंगे तारामंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पहुंचेगी विज्ञान बस बच्चे देख सकेंगे तारामंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू करवाने के लिए अब विज्ञान बस स्कूल दर स्कूल पहुंचेगी। विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक और मनोरंजक तरीके से विज्ञान समझाने के लिए समग्र शिक्षा इस पहल को शुरू कर रहा है। इसमें एक बस में स्थापित तारामंडल तंत्र के माध्यम से बच्चों को 3डी एनीमेशन की माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू करवाया जाएगा। यूनिसेफ और कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी की मदद से समग्र शिक्षा इस कवायद को नए सत्र से शुरू करने की तैयारी कर रही है।
समग्र शिक्षा को तारामंडल के लिए सरकार से एक करोड़ 20 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। समग्र शिक्षा अब किसी एक जगह तारामंडल स्थापित करने की बजाय अब वाहन में पहले से स्थापित तारामंडल को स्कूलों में भेजेगा, जहां पर बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारी के साथ सौरमंडल से जुड़ी जानकारियों से अवगत करवाया जाएगा। वाहन को स्कूल दर स्कूल ले जाने में औसतन प्रति माह तीन लाख रुपये का खर्च आता है। इस खर्च को समग्र शिक्षा यूनिसेफ और कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत हासिल करेगा। इसके लिए कारपोरेट जगत के लोगों से बातचीत चल रही है। फरवरी तक समग्र शिक्षा के पास कारपोरेट जगत के लोगों से प्रतिबद्धता पत्र आ जाएगा। इसके बाद समग्र शिक्षा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और नए सत्र से यह कवायद में शुरू होगी।
--
तारामंडल के लिए सरकार से एक करोड़ 20 लाख रुपये मिले हैं। एक स्थान पर तारामंडल बनाने की बजाय गाड़ी में स्थापित तारामंडल को स्कूल दर स्कूल पहुंचाएंगे। इस मुहिम को यूनिसेफ और कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी की मदद से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
- दीप राज, निदेशक, समग्र शिक्षा जम्मू-कश्मीर