फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu kashmir

अब मिड-डे मील के लिए स्कूल में उगेंगी सब्जियां

विज्ञापन
education,jammu kashmir
जम्मू। सरकारी स्कूली में पकने वाले मिड-डे मील की अब न सिर्फ गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि जैविक तरीके से उगाई सब्जियां खाने में बच्चों को परोसी जाएंगी। जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में पोषण वाटिका लगाई जा रही है। इसमें फल और सब्जियां उगाई जाएंगी। इसके लिए प्रति स्कूल पांच हजार रुपये का फंड भी सरकार की ओर से दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्कूल जहां पोषण वाटिका के लिए भूमि नहीं है, उन्हें पंचायतें भूमि मुहैया करवाएंगी। वहीं शहरी क्षेत्र के स्कूलों में गमले, मटके आदि में सब्जियां उगाई जाएंगी। इससे न सिर्फ बच्चों को ताजी सब्जियां मिलेंगी, बल्कि उनमें बागवानी के प्रति रुझान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी स्कूलों में इस पहल को शुरू किया जाएगा। इसमें सब्जियों के साथ स्थानीय फल भी उगाए जाएंगे। कई स्कूलों में पोषण वाटिका लगाई जा चुकी है। हालांकि कुछ ऐसे भी स्कूल हैं, जिनके पास इसके लिए भूमि नहीं है। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग को ऐसे मामले पर पंचायतों के साथ समन्वय बनाकर भूमि लेने के लिए कहा है। पोषण वाटिका के रखरखाव की जिम्मेदारी बच्चे और शिक्षक दोनों पर होगी। प्रदेश सरकार ने पोषण वाटिका के लिए स्कूल को फंड भी जारी किया है।
विज्ञापन

---------
पंचायत सदस्य करेंगे मिड-डे मील की निगरानी
स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर पंचायत सदस्य भी नजर रखेंगे। सरपंच और पंच मिड-डे मील की निगरानी करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग इसमें पंचायतों की भागीदारी बढ़ाएगा, ताकि बच्चों को शुद्ध और पौष्टिक आहार मिल सके। बच्चों को दी जा रही मिड-डे मिल की निगरानी के लिए विभाग ने पोषण एप भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed