{"_id":"61b656e4c5488861ae7adb7c","slug":"education-jammu-kashmir-city-reporter-news-jmu2497141170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों की मदद से स्कूल छोड़ चुके बच्चों की होगी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों की मदद से स्कूल छोड़ चुके बच्चों की होगी तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्कूली शिक्षा से दूर हो चुके बच्चों को दोबारा स्कूल तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग पंचायतों का सहयोग लेगा। समग्र शिक्षा योजना ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से तलाश एप तैयार किया है। इससे ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाई जाएगी, जिनका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ या फिर किसी कारण उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। समग्र शिक्षा ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाने में अब पंचायतों की मदद लेगा। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने विभाग को इस योजना में पंचायतों को शामिल करने के लिए कहा है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 27 हजार से अधिक बच्चे अभी शिक्षा से वंचित है। इनमें कुछ का पहले स्कूलों में दाखिला हुआ था, लेकिन वे किसी कारण स्कूल छोड़ चुके हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसे बच्चों का स्कूलों में दोबारा दाखिला करने के लिए तलाश योजना शुरू की है। बीते दिनों मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने विभाग के कामकाज की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने स्कूल छोड़ रहे बच्चों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए विभाग को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि तलाश योजना में पंचायतों को शामिल करने की तैयारी चल रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों की संख्या जुटाकर उन्हें स्कूलों में दाखिल किया जाए।
- शिक्षकों को तलाश एप का दिया जा रहा प्रशिक्षण
तलाश एप की मदद से समग्र शिक्षा स्कूल छोड़ चुके बच्चों की खोज के लिए संभाग स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। अब विभाग पंचायत के प्रतिनिधियों को एप के उपयोग करने का प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है, ताकि वे भी इस एप की मदद से ऐसे बच्चों की खोज कर सकें, जो कभी स्कूल नहीं गए या स्कूल छोड़ चुके हैं।