फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

डोगरी विषय में अच्छे अंक लाने वाले होनहार नवाजे

विज्ञापन
education
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में डोगरी विषय में अच्छे अंक लाने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डोगरी संस्था जम्मू ने रविवार को कर्ण नगर में सम्मान समारोह करवाया। इसमें स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू रवि शंकर शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

समारोह में 10 होनहार छात्रों को एक हजार रुपये नगर इनाम, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित कया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते डोगरी संस्था के प्रयास की सराहना की। कहा कि इस तरह की पहल छात्रों का मनोबल बढ़ाएगी। जम्मू संभाग में डोगरी मुख्य क्षेत्रीय भाषा है और स्कूल शिक्षा विभाग इस भाषा के उत्थान के लिए उचित कदम उठाएगा। संस्था के अध्यक्ष प्रो. ललित मंगोत्रा ने कहा कि डोगरी भाषा के उत्थान के लिए डोगरी संस्था हमेशा काम करती है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि डोगरी में अच्छे अंग लाने वाले छात्रों के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दीक्षा शर्मा, निकिता भाऊ, अंजलि मन्हास, स्नेहा खन्ना, साक्षी देवी, सुनील कुमार, आशिमा शर्मा, नंदिनी जसरोटिया, मनु वर्मा और सपना देवी थी। कार्यक्रम में विजय ठाकुर, चंचल भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed