{"_id":"5040e6228e7c726ea18e9972b07f3dda","slug":"education-department-will-start-free-winter-tuition-classes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग निशुल्क विंटर ट्यूशन कक्षाएं शुरू करेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग निशुल्क विंटर ट्यूशन कक्षाएं शुरू करेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने जोर दिया है कि शिक्षक अर्द्ध वर्ष में पाठ्यक्रम को पूरा करवाने पर काम करें, ताकि वार्षिक परीक्षाओं की बेहतर तैयारियों के लिए विद्यार्थियों को पूरा समय मिल सके।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग सर्दियों की छुट्टियों के बाद दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ट्यूशन कक्षाएं शुरू करेगा। इसमें उन केंद्रों को प्राथमिकता दी जाएगी यहां सामान्य कक्षाओं के बाद विद्यार्थी ट्यूशन की मांग कर रहे हैं। सरकारी शिक्षक ऐसे विद्यार्थियों को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
सीएम सुपर-50 के तहत मांग के मुताबिक ट्यूशन कक्षाओं को जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों में शुरू किया जाएगा। यह कक्षाएं शाम चार बजे चलाई जाएंगी। ट्यूशन सेंटरों को साल भर चलाने की योजना है। शिक्षा में कमजोर विद्यार्थियों को मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को समझकर काम करें। रियासत में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार सकारात्मक कदम उठा रही है।
विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। साक्षरता को बढ़ावा देने के बेहतरीन काम करने वाले शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें अतिरिक्त लाभ दिए जाएंगे।