फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education department will exam appointment of ret teacher

आरईटी शिक्षकों की नियुक्ति की होगी जांच

Wed, 07 Oct 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 07 Oct 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
education department will exam appointment of ret teacher

सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा जोन डोडा में नियुक्त किए गए आरईटी शिक्षकों की जांच को लेकर शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


जांच कमेटी का इंचार्ज स्टेट इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन के प्रिंसिपल एचआर पखरू को बनाया गया है। इनको 15 दिन के अंदर जांच पूरी करके रिपोर्ट जमा करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2012 में शिक्षा जोन डोडा में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नए प्राइमरी स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों के खुलने पर काफी संख्या में आरईटी शिक्षक नियुक्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नियुक्त होते ही कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी करके आरईटी शिक्षक नियुक्त करने का आरोप लगाकर इसका विरोध शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद यह मामला विजिलेंस तक पहुंच गया। नई सरकार को जब इसकी जानकारी मिली तो इसको गंभीरता से लेते हुए तीन अक्तूबर 2015 को इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए।


इसकी जांच के लिए शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव शालीन काबरा ने कमेटी का गठन किया है। जांच अधिकारी एचआर पखरू ने बताया कि उनके पास जांच के आदेश की कापी आज ही पहुंची है। अभी इस केस पूरी तरह से स्टडी करना है। जल्द ही वह इसकी पूरी जानकारी हासिल करके जांच शुरू कर देेंगे।\

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed