{"_id":"5ec479898ebc3e90294c3e2f","slug":"education-department-employee-arrested-with-chinese-pistol-and-grenade-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में चीनी पिस्टल और हथगोले के साथ शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला में चीनी पिस्टल और हथगोले के साथ शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
Wed, 20 May 2020 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 May 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला।
सुरक्षाबलों ने क्रिरी नाके पर हिजबुल मुजाहिदीन के एक ओजीडब्ल्यू को हथियारों के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चीन निर्मित पिस्टल, हथगोले, मैगजीन आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उसकी शिनाख्त टाकिया टपर (पट्टन) निवासी और बांदीपोरा महाविद्यालय के कर्मचारी वसीम राजा के रूप में हुई है। वह हिजबुल मुजाहिदीन में युवाओं को भर्ती करने में सक्रिय था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों ने क्रिरी में नाका लगाया था। सुबह 11 बजे वहां से गुजर रहे एक युवक ने भागने की कोशिश की। पकड़े जाने पर उसके पास से चीन निर्मित एक पिस्टल, मैगजीन, 8 कारतूस, चीन निर्मित एक ग्रेनेड बरामद किया। वसीम वर्ष 2012 से हिजबुल मुजाहिदीन के ओजीडब्ल्यू के रूप में सक्रिय था।
विज्ञापन