फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

इक्क उच्चा लम्मा कद दूज्जा वॉलीबाल च वी हद

विज्ञापन
education
जम्मू। जम्मू में जारी 48वीं जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में भाग ले रहे खिलाड़ी खेल प्रदर्शन के साथ-साथ अपने लंबे कद के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जम्मू में जारी चैंपियनशिप में करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें हरियाणा के दिग्विजय और उत्तर प्रदेश के आदित्य राणा सबसे लंबे हैं। दिग्विजय का कद 6.8 फुट और उत्तर प्रदेश के आदित्य राणा का कद 6.7 फुट है। दोनों ही खिलाड़ी भारतीय अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के साई कुरुक्षेत्र के रहने वाले दिग्विजय का कद 6.8 फुट है। वह 2019 से वॉलीबाल खेल रहे हैं। पिता गन्ने की खेती करते हैं। दिग्विजय ने कहा कि पहले वह क्रिकेट खेलते थे। गांव में एक लड़का वॉलीबाल का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी था। मेरा कद देख उसने वॉलीबाल खेलने को कहा। इसके बाद परिवार का भी सहयोग मिला और वॉलीबाल मेरे जीवन का हिस्सा बन गया। उन्होंने कहा कि सब-जूनियर, 47वीं जूनियर और खेलो इंडिया में हरियाणा टीम का हिस्सा रहने के साथ राष्ट्रीय टीम के कैंप के लिए भी चयन हुआ था। अब सीनियर भारतीय टीम का हिस्सा बनना लक्ष्य है, जिसके लिए तैयारी लगातार जारी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी आदित्य राणा उत्तर प्रदेश की टीम में मिडिल ब्लॉकर हैं। उन्होंने कहा कि 2018 से वॉलीबाल खेलना शुरू किया। अपने लंबे कद से लाभ तो मिला, लेकिन बिना खेल कौशल के इस खेल में लंबे समय तक बने रहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पिता किसान हैं। हमेशा मेरा सहयोग किया। वॉलीबाल खेल के प्रति मेरी रुचि बचपन से ही थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए सब-जूनियर, खेलो इंडिया में भाग लिया। वहीं अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। सीनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed