फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

विनायक ने किया माता-पिता का नाम रोशन

विज्ञापन
education
अखनूर में बिनायक पांडे को मिठाई खिलाते परिजन।
अखनूर। 12 वीं कक्षा के परिणाम में श्री इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के छात्र विनायक पांडे ने 500 में से 487 अंक लेकर क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया। विनायक ने मैथ में सौ प्रतिशत नंबर लिए हैं। विनायक पांडे पुत्र राकेश कुमार, माता रचना ने बताया कि इस सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को जाता है। जिन्होंने यह मुकाम हासिल करने में उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि शिक्षा पूरी करके सिविल प्रशासन में जाने की इच्छा है। संवाद
विज्ञापन

लड़कियों ने लहराया सफलता का परचम
ज्यौड़ियां। बारहवीं कक्षा के नतीजों में कस्बे की छात्राओं ने बाजी मारते हुए साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर वह खुद को साबित करने के अलावा हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करने की क्षमता रखतीं हैं। नॉन मेडिकल विषयों के साथ 99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अन्वी महाजन अपनी सफलता का संपूर्ण श्रेय अभिभावकों एवं शिक्षकों को देती हैं।
विज्ञापन

भविष्य को लेकर सचेत अन्वी स्नातक करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहती हैं। सीमावर्ती पलांवाला की शिवांगी ने भी 99 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन करने वाली शिवांगी डॉक्टरी की पढ़ाई कर सेना में जाना चाहतीं हैं। इसी प्रकार 98 प्रतिशत से भी अधिक अंकों पर अधिकार जमाने वाली हिमांशी, मोक्षी, अपूर्वा, चाहत, रिया एवं सोनिया भी आत्मविश्वास से भरकर अपने भविष्य के प्रति आशान्वित दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका जमवाल ने लिए 93.04 फीसदी अंक हासिल किए
बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू रेहाड़ी कॉलोनी विक्रम नगर की रहने वाली राधिका जमवाल ने 93.04 प्रतिशत अंक लेकर मां-बाप और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम आते ही राधिका और उसके घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत मां-बाप का साथ और शिक्षकों व दोस्तों को इसका श्रेय जाता है।
दूसरी तरफ से कनहाल क्षेत्र की प्रियंका ने मेडिकल स्ट्रीम में 95.04 प्रतिशत नंबर लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। भविष्य में डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

निर्भय सिंह ने साइंस स्ट्रीम में छठा स्थान प्राप्त किया
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र व्यासपुर के निर्भय सिंह ने साइंस स्ट्रीम में 98/ 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। निर्भय ने बताया कि उनका लक्ष्य बी. टेक कंप्यूटर करने का है। इसके लिए वह उसी प्रकार मेहनत करेगा, जिस प्रकार 12 वीं कक्षा में की। पिता विरेंद्र सिंह व माता उमा पठानिया ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए साधन नहीं होने पर जिस प्रकार निर्भय ने मेहनत की और सफलता हासिल की, उससे वे बहुत खुश हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed