{"_id":"68336df459ff97f4ca0577b8","slug":"eco-tourism-in-rafiabad-new-trekking-routes-will-be-developed-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100748-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राफियाबाद में ईको टूरिज्म की बहुत संभावनाएं, नए ट्रेकिंग रूट बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राफियाबाद में ईको टूरिज्म की बहुत संभावनाएं, नए ट्रेकिंग रूट बनाए जाएंगे
विज्ञापन
रेंज का दाैरा करते वन संरक्षक।
बारामुला। उत्तरी कश्मीर सर्कल के वन संरक्षक इरफान अली शाह ने रविवार को लंगेट वन प्रभाग के भीतर राफियाबाद रेंज का दौरा किया। इस दौरान यहां चल रहे वानिकी विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही जैव विविधता संरक्षण और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले कार्यों के निर्देश दिए।
वन संरक्षक ने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा मनोरंजन के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लुभावने विजी टॉप, मुंडाजी, बोसियन तथा किटरदाजी क्षेत्रों में नए ट्रेक मार्गों के विकास का निर्देश दिया। उन्होंने लारियानागन, दरिया तथा कंगरूसा क्षेत्रों में नए ईको पार्कों की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। तथा पर्यटन विभाग के सहयोग से होम स्टे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने को कहा।
इसके अलावा, ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से आगंतुकों के लिए आरामदायक आवास उपलब्ध कराने तथा ईको टूरिज्म को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए रफियाबाद रेंज के भीतर दरियान तथा खामोह में समर्पित वन विश्राम गृहों की स्थापना के लिए योजनाएं शुरू की गईं।
विज्ञापन
उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हादीपोरा, लाडुआ, धारिया और खामू क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकों और समर्पित शिकायत निवारण सत्रों की एक शृंखला के माध्यम से स्थानीय समुदायों के साथ सीधा जुड़ाव था। उन्होंने चटूसा वन में सतरना में ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद मार्ग का भी दौरा किया और सिख समुदाय के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और तुरंत उनके निवारण के लिए निर्देश दिए।
उत्तरी कश्मीर के सीओएफ ने कहा, राफियाबाद रेंज का मेरा दौरा बहुत ही समृद्ध करने वाला रहा, मुख्य रूप से स्थानीय समुदायों के साथ हुई अमूल्य बातचीत के कारण। ये सार्वजनिक बैठकें प्रभावी शासन की आधारशिला हैं। वे हमें पारंपरिक प्रशासनिक प्रक्रियाओं से आगे बढ़ने और हमारे जंगलों के साथ सद्भाव में रहने वाले लोगों की जरूरतों और चिंताओं को सीधे संबोधित करने की अनुमति देते हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए, उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए और उनकी भागीदारी हमारे संरक्षण और विकास प्रयासों के लिए केंद्रीय बनी रहे।
अपने दौरे के दौरान, संरक्षक ने मौके पर ही आकलन किया और फील्ड स्टाफ और स्थानीय हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हादीपोरा में कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन सूचना केंद्र की तत्काल स्थापना, लारियांगन और कित्तरदाजी के पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में औषधीय पौधों के संरक्षण क्षेत्रों के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने खामू क्षेत्र में औषधीय पौधों के केंद्र के उन्नयन के निर्देश दिए।