घाटी में बाढ़ के बाद अब भूकंप का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही घाटी में आई भीषण बाढ़ के बाद अब रियासत के कई इलाकों पर भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार रात को रियासत के डोडा और भद्रवाह इलाके में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात करीब 10:33 बजे और 10:40 बजे भद्रवाह पट्टी पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन दोनों भूंकपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 4.3 और 3.7 मापी गई।
वहीं इस पट्टी पर पर तीसरा भूकंप का झटका वीरवार के सुबह 5:48 बजे के आसपास महसूस किया गया है। इन लगातार झटकों के कारण इलाके लोगों में दहशत का महौल बन गया है।
बाढ़ से कमजोर घरों को खतरा
लगातार आए इन भूंकप के झटकों में फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस भूकंप का केद्र बिंदु भद्रवाह से 9 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।
भूकंप के झटकों को किश्तबाड और डोडा के कई इलाकों में भी महसूस किया गया। आपको बताते चले कि ये सभी इलाके हाल ही में आई सदी की सबसे बड़ी आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।
भारी बारिश और बाढ़ के कारण इस समय इन इलाकों में घरों की हालत इतनी अच्छी नहीं है कि वे लगातार भूकंप के झटकों झेल सके। जिस कारण से लोगों में इन भूकंप के झटकों के कारण भारी दहशत पैदा हो गई है।