फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   earthquake hit bhaderwah hills

घाटी में बाढ़ के बाद अब भूकंप का खतरा

Thu, 18 Sep 2014 01:24 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
earthquake hit bhaderwah hills

हाल ही घाटी में आई भीषण बाढ़ के बाद अब रियासत के कई इलाकों पर भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार रात को रियासत के डोडा और भद्रवाह इलाके में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात करीब 10:33 बजे और 10:40 बजे भद्रवाह पट्टी पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन दोनों भूंकपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 4.3 और 3.7 मापी गई।
विज्ञापन


वहीं इस पट्टी पर पर तीसरा भूकंप का झटका वीरवार के सुबह 5:48 बजे के आसपास महसूस किया गया है। इन लगातार झटकों के कारण इलाके लोगों में दहशत का महौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से कमजोर घरों को खतरा

earthquake hit bhaderwah hills

लगातार आए इन भूंकप के झटकों में फ‌िलहाल क‌िसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस भूकंप का केद्र ब‌िंदु भद्रवाह से 9 क‌िमी दक्ष‌िण-पश्च‌िम में स्थ‌ित था।

भूकंप के झटकों को क‌िश्तबाड और डोडा के कई इलाकों में भी महसूस क‌िया गया। आपको बताते चले क‌ि ये सभी इलाके हाल ही में आई सदी की सबसे बड़ी आपदा से बुरी तरह प्रभाव‌ित हुए थे।

भारी बार‌िश और बाढ़ के कारण इस समय इन इलाकों में घरों की हालत इतनी अच्छी नहीं है क‌ि वे लगातार भूकंप के झटकों झेल सके। ज‌िस कारण से लोगों में इन भूकंप के झटकों के कारण भारी दहशत पैदा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed