{"_id":"67d0aa0151ec19b44b069813","slug":"e-rickshaw-going-from-akhnoor-to-nathal-overturned-six-injured-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101478-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर से नाथल जा रहा ई रिक्शा पलटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर से नाथल जा रहा ई रिक्शा पलटा, छह घायल
Wed, 12 Mar 2025 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। अखनूर से वाया चिनोटा नाथल (खौड़) जा रहा ई रिक्शा चिनोटा के पास पलट गया। इस दौरान चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण गति तेज होने से चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर अखनूर से नाथल (खौड़) की ओर उक्त ई रिक्शा जा रहा था। वह चिनोटा के पास पहुंचा था कि चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई रिक्शा पलट गया। राहगीरों ने सभी घायलों को पीएचसी पलांवाला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान वरुण कुमार (9) पुत्र पवन लाल निवासी नाथल, ऑटो चालक पवन लाल (40) पुत्र धनी राम निवासी बल्ली नथाल, मीना देवी(32) पत्नी पवन लाल निवासी नाथल, दानवी देवी (15) पुत्री पवन लाल निवासी नाथल, पूर्ण चंद(50) पुत्र बेली राम निवासी जोगवां तहसील खराह बल्ली, कमलेश देवी (45) पत्नी पूर्ण चंद निवासी जोगवां तहसील खराह बल्ली के रूप में हुई है।