फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Duty to faithfully health workers

ईमानदारी से ड्यूटी करें स्वास्थ्य कर्मी

Fri, 03 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Fri, 03 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Duty to faithfully health workers

स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने सांबा व विजयपुर अस्पताल का औचक दौरा किया। उन्होंने डाक्टरों को जरूरी निर्देश देते हुए ईमानदारी के साथ काम करने के लिए कहा। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रात को डाक्टर रुकें और मरीजों को सही सुविधाएं दें।

विज्ञापन


एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर व जिला अस्पताल सांबा की वार्डों का भी दौरा किया। विजयपुर में उन्होंने कहा कि रात के समय भी डाक्टर तैनात रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू रेफर करने की आदत भी छोड़नी होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल के अधिकारियों से कहा कि वह साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की भी लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा। इसी दौरान स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल भी स्वास्थ्य मंत्री से मिला।
विज्ञापन


उन्होंने जिला अस्पताल सांबा में स्टाफ की कमी पूरी करन,े पूरी तरह से सुविधाएं देने की मांग की। शिष्टमंडल ने मंत्री को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने मांग की यहां पर ब्लड बैंक नहीं है। इसलिए ब्लड बैंक जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए। वहीं जिला अस्पताल के पास ही पशु चिकित्सालय है, जिसका लोगों को कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस अस्पताल को पूरी तरह से अब जिला अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कमियां हैं वह जल्द दूर की जाएंगी।  इस अवसर पर स्थानीय विधायक डा. देवेन्द्र कुमार मन्याल, सीएमओ डा. करतार चंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed