फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dumping yard to be built in Anji area

अंजी क्षेत्र में बनेगा डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
Dumping yard to be built in Anji area
रियासी। नगर के मुख्य बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर लगने वाले गंदगी के ढेरों से स्थानीय लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। जिला प्रशासन ने डंपिंग यार्ड बनाने के लिए अंजी क्षेत्र में दस कनाल जमीन म्यूनिसिपल कमेटी को सौंप दी है। डीसी चरणदीप सिंह ने रविवार को सबंधित जमीन के दस्तावेज चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी को सौंपे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि नगर के सभी स्थानों से काउंसिल के वाहनों जरिये उठाई जाने वाली गंदगी को बस स्टैंड के पास डंप किया जाता था। इस कारण वाहन चालकों सहित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। काउंसिल के पास अपनी जमीन नहीं होने पर प्रशासन से उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। अब वाहनों के जरिये एकत्र कूड़ा कर्कट डंपिंग यार्ड में फेंका जाएगा। बाद में उस को डिस्पोजल करने के लिए नंबला विजयपुर में बनाए गए डंपिंग यार्ड में ले जाया जाएगा। नगर में सफाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed