फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dumping sites, wards, action

Jammu News: वार्डों से डंप साइट खत्म करने की तैयारी, कचरा फेंका तो पहले समझाएंगे निगरान, फिर होगा चालान

विज्ञापन
dumping sites, wards, action
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के 75 वार्डों में इसी सप्ताह से डंपिंग साइट हटाने की तैयारी है। ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है कि लोग शाम आठ से रात एक बजे तक कचरा फेंक रहे हैं। इससे डंपिंग साइट सुबह कचरे से भर रही हैं और शहर में गंदगी बढ़ रही है। नगर निगम ने डंपिंग साइट में कचरा नहीं फेंकने के लिए लोगों को हिदायत दी है, फिर भी लोग सुधर नहीं रहे। अब रात आठ से एक बजे तक निगरान तैनात किए जाएंगे जो पहले लोगों को समझाएंगे। लोग नहीं मानते तो फिर 200 से 500 रुपये तक चालान काटा जाएगा।
डंपिंग साइट के हालात की बात करें तो सुंदर मोहल्ला में कचरा फेंका जा रहा है। यहां ऑटो की सुविधा दी है, मगर लोग शाम को कचरा साइट पर ही फेंक जाते हैं। दुर्गंध के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह कासिम नगर में भी कचरा खुले में फेंका जा रहा है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से जाने वाली लिंक रोड में भी डंपिंग साइट की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार वार्डों में ऑटो की सुविधा दी है। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक दो बार ऑटो मोहल्लों में जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग उसमें कचरा नहीं फेंक रहे। शाम को डपिंग साइट में कचरा डाला रहा है। इससे कचरा एकत्रित करने में काफी समय लग जाता है। दोपहर तक डंपिंग साइट साफ नहीं हो रहीं। अब सख्ती करने की तैयारी है। इसी सप्ताह निगरान तैनात किए जाएंगे और डंपिंग साइट में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर से हर रोज 400 एमटी कचरा एकत्रित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डंपिंग साइट में कचरा फेंका जा रहा है। इससे कचरा ठिकाने लगाना मुश्किल है। अब रात को निगरान तैनात कर जुर्माना किया जाएगा।
- डॉ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed