फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Due to non-availability of cocaine vaccine, all centers of covid vaccine in 18 plus category in Jammu and Kashmir closed.

कोवैक्सीन न मिलने से जम्मू कश्मीर में 18 प्लस वर्ग में कोविड वैक्सीन के सभी केंद्र बंद

Thu, 20 May 2021 04:21 PM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 20 May 2021 04:21 PM IST
सार

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 62 लाख की आबादी में से केवल 15 हजार को ही लग पाई हैं वैक्सीन।

विज्ञापन
Due to non-availability of cocaine vaccine, all centers of covid vaccine in 18 plus category in Jammu and Kashmir closed.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में प्रदेश में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन की आपूर्ति न होने से टीकाकरण केंद्रों पर ताला लटक गया है। ऐसे में कोविन एप में जिन युवाओं ने प्री रजिस्ट्रेशन करवाई हुई हैं। एप पर सिलेक्ट वैक्सीनेशन सेंटर शो ही नहीं होने से वह अब स्लाट बुकिंग तक नहीं करवा पा रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में प्रदेश की आबादी 62 लाख के करीब हैं। अभी तक केवल 15783 लोगों को ही इस वर्ग में कोविड टीका लग पाया हैं।

विज्ञापन


दो से पांच मई तक प्रदेश के जम्मू व श्रीनगर जिलों में केवल चार दिनों तक 18 प्लस वर्ग में टीकाकरण हुआ था। जम्मू जिले में कुल मिलाकर 8025 और श्रीनगर जिले में 7758 युवाओं को कोवैक्सीन लगने के बाद टीकाकरण बंद कर दिया गया। सरकार ने टीकाकरण के लिए जम्मू जिले में पांच केंद्र जिसमें कनाल रोड स्थित चंद्रभागा हाल, गर्वनमेंट मिडिकल स्कूल दोमाना, स्काउट एंड गाइड राज्य मुख्यालय गांधीनगर, कोआपरेटिव पब्लिक स्कूल त्रिकुटा नगर और शर्मा जंज घर न्यू प्लाट में विशेष केंद्र बनाए थे जोकि अब बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर जिले में बनाए गए दस केंद्रों भी बंद पड़े हुए हैं। उल्लेखनीय हैं कि 44 प्लस वर्ग में कोविशील्ड और 18 प्लस वर्ग में कोवैक्सीन की वैक्सीन लगाई जा रही हैं। टीकाकरण अधिकारियों का केवल एक ही जवाब हैं कि वैक्सीन न होने से 18 प्लस वर्ग में टीकाकरण बंद हो गया हैं। यह कब शुरू होगा और वैक्सीन कब पहुंचेगी इस बारे में कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुफ्त राशन वितरण में हो रही कालाबाजारी, पांच की जगह मिल रहा दो किलो राशन
 
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सबसे बड़े अधिकारी एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार 18 प्लस वर्ग में वैक्सीन का आर्डर कंपनी को दिया हुआ हैं। लेकिन अभी तक वैक्सीन नहीं मिली हैं। जब वैक्सीन मिलेगी तो जम्मू व श्रीनगर जिलों में चल रहे केंद्रों में टीकाकरण तो शुरू होगा ही। अन्य जिलों में भी 18 प्लस वर्ग में वैक्सीन लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed