फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Due to heavy rain and snowfall, Amarnath Yatra stopped on the second day

Amarnath Yatra : भारी बारिश और बर्फबारी के कारण अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी रोकी, 65 हजार से अधिक यात्री फंसे

Sun, 09 Jul 2023 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:43 AM IST
सार

मौसम खराब होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे नहीं भेजा गया। आधार शिविर फुल होने की वजह से नए जत्थे को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं को शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया है।

विज्ञापन
Due to heavy rain and snowfall, Amarnath Yatra stopped on the second day
अमरनाथ यात्रा रुकी... - फोटो : PTI

विस्तार

भारी बारिश और बर्फबारी से अमरनाथ यात्रा शनिवार को दूसरे दिन भी स्थगित रही। मौसम खराब होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे नहीं भेजा गया। आधार शिविर फुल होने की वजह से नए जत्थे को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं को शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया है। पवित्र गुफा व पोषपत्री इलाके में सुबह बर्फबारी से पूरा इलाका ढंक गया है। नए जत्थे के रूप में आने वाले श्रद्धालुओं को जम्मू-पठानकोट हाईवे पर कठुआ व सांबा में ही रोक लिया जा रहा है। बालटाल, पहलगाम, चंद्रकोट, श्रीनगर तथा जम्मू में लगभग 65 हजार यात्री से अधिक श्रद्धालु विभिन्न कैंपों में फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यात्रा के रविवार को भी स्थगित रहने की संभावना है।  600 अमरनाथ यात्री रामबन में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पवित्र गुफा में सुबह व शाम दोनों समय आरती हुई। शुक्रवार से शुरू बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक नहीं थमा था। बालटाल व पहलगाम दोनों ट्रैक पर बारिश के चलते सुबह श्रद्धालुओं को नहीं भेजा गया। भोले के भक्त कैंपों में जोशीले अंदाज में भजन-कीर्तन कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद होने की वजह से जम्मू से जत्था नहीं भेजा गया। शुक्रवार को पहलगाम रूट के लिए जम्मू से रवाना हुए 4600 यात्रियों के जत्थे को रामबन के चंद्रकोट में रोक लिया गया था। ये यात्री अब भी चंद्रकोट में ही हैं। सभी यात्री विभिन्न कैंपों में सुरक्षित हैं। मौसम में सुधार होने पर ही यात्रा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


कश्मीर में 50 हजार से अधिक यात्री फंसे
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में विभिन्न शिविरों में 50 हजार यात्री फंसे हुए हैं। इनमें अकेले बालटाल शिविर में 19 हजार श्रद्धालु हैं। इसके अलावा चंद्रकोट में लगभग पांच हजार यात्रियों को रोका गया है। जम्मू शहर में भगवती नगर आधार शिविर से लेकर विभिन्न स्थानों पर लगभग 10 हजार यात्रियों को रोका गया है। इसके अलावा कठुआ व सांबा में भी यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा तथा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मंदीप भंडारी स्वयं पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के कैंप निदेशकों को हिदायत दी गई है कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। जम्मू संभाग में आयुक्त रमेश कुमार व एडीजीपी मुकेश कुमार ने श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंध का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी भारी बारिश की चेतावनी
अमरनाथ आधार शिविर जम्मू से रविवार को भी जत्था भेजे जाने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के पंथयाल इलाके में हाईवे का एक हिस्सा भारी बारिश के दौरान बह जाने से इस मार्ग पर यातायात बंद है। उम्मीद है कि रविवार को भी मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण वैकल्पिक प्रबंध कर आवागमन को सुचारु करने की कोशिश की जाएगी।


लगातार बारिश और मौसम खराब होने के चलते तीर्थयात्रा को रोका गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित शिविरों में रखा गया है। जहां कहीं भी यात्रियों को दिक्कत आ रही है, उन्हें सेना और हमारे अधिकारी सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पंथाल में सड़क के धंसने के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए तीन दिनों के भीतर वैकल्पिक सड़क तैयार करने के प्रयास जारी है। सुरंग का निर्माण पूरा होने पर ही स्थायी समाधान होगा। उम्मीद है कि रविवार तक मौसम में सुधार हो जाएगा। इसके बाद तीर्थयात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़ सकेंगे।
-मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed