फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Due to fire in POJK explosions in landmines continued for the second day.

Poonch : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर की आग से दूसरे दिन भी बारूदी सुरंगों में होते रहे विस्फोट, दूर से दिखीं लपटें

Fri, 22 Nov 2024 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 01:22 AM IST
सार

इससे उठती लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। वहीं दूसरे दिन भी बारूदी सुरंगों में विस्फोट होते रहे।

विज्ञापन
Due to fire in POJK explosions in landmines continued for the second day.
पुंछ के मेंढर में एलओसी पर लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के उपजिला मेंढर में वीरवार को दूसरे दिन भी कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा स्थित जंगलों एवं माइन फील्ड में दूसरे दिन भी पीओजेके से आई आग धधकती रही। इससे उठती लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। वहीं दूसरे दिन भी बारूदी सुरंगों में विस्फोट होते रहे।

विज्ञापन


सेना और वन विभाग की तरफ से आग पर काबू पाने के प्रयास भी किए जाते रहे ताकि आग सेना की अग्रिम चौकियों तक न पहुंच सके। गौरतलब है कि बुधवार देर शाम को पुंछ जिले के उपजिला मेंढर के कृष्णा घाटी क्षेत्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से लगाई गई आग नो मैन लैंड पार कर भारतीय क्षेत्र के जंगलों और दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बनाई गई माइन फील्ड तक पहुंच गई थी। इससे बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगा था, जो दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस आशंका से चलते सेना सतर्क
आमतौर पर सीमापार से लगाई गई इस आग की आड़ में घुसपैठ की साजिशें रची जाती हैं। इस आशंका से चलते सेना सतर्कता बरत रही है। बारूदी सुरंगों में धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना एवं आतंकी संगठनों द्वारा अकसर आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से आग लगाई जाती रही है। यह इस पार पहुंच कर वनों को नुकसान पहुंचाने के साथ घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचाती है। हालांकि सेना घुसपैठ के हर प्रयास को नाकाम करती रही है।


बर्फबारी से पहले घुसपैठ की हो सकती है साजिश
अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के बाद आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाएंगे। इसके चलते बर्फबारी से पहले इस प्रकार की हरकत को अंजाम दिया गया है। उधर सेना और वन विभाग आग के माइन फील्ड से बाहर आने का इंतजार कर रहा है, ताकि उसे बुझाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed