J&K Railway Alert: कठुआ-माधोपुर के बीच ट्रेनों का संचालन ठप; 15 सितंबर तक रद्द रहेंगी ये.... ट्रेनें
मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कठुआ-माधोपुर के बीच रेलवे पुल को नुकसान पहुंचा है, जिससे रेलवे ने 15 सितंबर तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। हालांकि यात्रियों को राहत देते हुए चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते जम्मू मंडल में रेल यातायात को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके कारण सात दिनों से ट्रेनों का संचालन ठप है। कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या है। इस पुल को सुरक्षित संचालन के लिए तैयार करने के लिए ट्रेनों को रद्द रखने का फैसला लिया है।
- जम्मू और कटड़ा की ओर जाने वाली रद्द ट्रेनों में धनबाद-जम्मू तवी स्पेशल (03307) 31 अगस्त से 13 सितंबर।
- जम्मू तवी-धनबाद स्पेशल (03308) दो से 15 सितंबर।
- जबलपुर- कटड़ा एक्सप्रेस (11449) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- कटड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस (11450) एक से 15 सितंबर।
- पटना-जम्मू आर्चना एक्सप्रेस (12355) 30 अगस्त से 13 सितंबर ।
- जम्मू-पटना आर्चना एक्सप्रेस (12356) एक से 15 सितंबर।
- अजमेर-जम्मू पूजा एक्सप्रेस (12413) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- जम्मू-अजमेर पूजा एक्सप्रेस (12414) एक से 15 सितंबर।
- जम्मू मेल (04033/04034) एक से 15 सितंबर।
- नई दिल्ली-जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (12425) एक से 14 सितंबर।
- जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12426) दो से 15 सितंबर।
- कानपुर-जम्मू (12469) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस (12470) एक से 15 सितंबर।
- बांद्रा टर्मिनस- कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस (12471) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- कटड़ा- बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस (12472) एक से 15 सितंबर।
- गांधीधाम- कटड़ा सर्वोदय एक्सप्रेस (12473) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- कटड़ा- गांधीधाम सर्वोदय एक्सप्रेस (12474) दो से 15 सितंबर।
- हापा- कटड़ा (12475) 31 अगस्त से 13 सितंबर।
- कटड़ा- हापा (12476) दो से 15 सितंबर।
- जामनगर- कटड़ा (12477) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- कटड़ा- जामनगर एक्सप्रेस (12478) एक से 15 सितंबर।
- नांदेड़- जम्मू (12485) 31 अगस्त से 13 सितंबर।
- जम्मू-नांदेड़ एक्सप्रेस (12486) तीन से 15 सितंबर।
- कालका- कटड़ा (14503) एक से 15 सितंबर।
- कटड़ा- कालका (14504) दो से 15 सितंबर।
- हरिद्वार- जम्मू एक्सप्रेस (14605) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- जम्मू-हरिद्वार एक्सप्रेस (14606) एक से 15 सितंबर।
- ऋषिकेश- कटड़ा हेमकुंट एक्सप्रेस (14609) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस (14610) एक से 15 सितंबर।
- बीकानेर-जम्मू (14715) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- जम्मू-बीकानेर (14716) एक से 15 सितंबर।
- बांद्रा टर्मिनस- जम्मू विवेक एक्सप्रेस (19027)30 अगस्त से 13 सितंबर।
- जम्मू तवी- बांद्रा टर्मिनस (19028) दो से 15 सितंबर।
- भावनगर - उधमपुर जनभूमि एक्सप्रेस (19223) एक से आठ सितंबर।
- उधमपुर- भावनगर (19224) दो से नौ सितंबर।
- साबरमती-कटड़ा (19415) 30 अगस्त से 13 सितंबर।
- कटड़ा- साबरमती एक्सप्रेस (19416) एक से 15 सितंबर।
रेलवे ने चार ट्रेनों के संचालन को किया बहाल
लोगों को सुविधा देते हुए रेलवे ने जम्मू आने वाली चार ट्रेनों को बहाल किया है। इसमें 12445 नई दिल्ली- कटड़ा प्रतिदिन, 12446 कटड़ा-नई दिल्ली प्रतिदिन को सोमवार से बहाल किया है। वहीं 13151 कोलकाता-जम्मू और 13152 जम्मू-कोलकाता मंगलवार से संचालन के लिए बहाल होगी। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंगलवार से जम्मू आने वाले सभी ट्रेन रद्द है। ऐसे में इन ट्रेनों के बहाल होने से अब जम्मू के लिए ट्रेनें आएगी।