{"_id":"643f020e0ee2080d160a66b4","slug":"drugs-smuggling-jammu-news-c-10-jam1008-96060-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिल्ली से स्लीपर कोच बस में लेकर आया नशीली दवाइयां, बस स्टैंड में पकड़ा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिल्ली से स्लीपर कोच बस में लेकर आया नशीली दवाइयां, बस स्टैंड में पकड़ा चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मादक पदार्थ की तस्करी में स्लीपर बस चालक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से जम्मू पहुंची बस से नशीली दवाइयों की बोतलें बरामद की गईं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई की है। आरोपी कुख्यात नशा तस्कर है। उधर, बस स्टैंड में एक और नशा तस्कर को दबोचा है। वह श्रीनगर का रहने वाला है और बागवानी का ठेकेदार है।
दरअसल, एएनटीएफ की टीम ट्रांसपोर्टर नगर पहुंची। सूचना के आधार पर स्लीपर कोच बस की तलाशी ली, जहां से 110 बोतलें नशीली दवाई मिली। चालक मोहम्मद इशाक उर्फ शाका निवासी गुज्जर कॉलोनी छन्नी को गिरफ्तार किया। पता चला है कि शाका कुख्यात नशा तस्कर है। उसके खिलाफ नशा तस्करी के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी से कोडीन फॉस्फेट की बोतलें बरामद हुईं। वह दिल्ली से नशे का सामान लेकर छन्नी में मुख्य रूप से सप्लाई करता था। शाका के संपर्क में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नोएडा के नारकोटिक्स डीलर हैं। प्राथमिक जांच में जानकारी मिली है कि तीनों जगहों के डीलर पंजाब और जम्मू में नशा बेचते हैं।
वहीं, बस स्टैंड पर श्रीनगर के आतिफ अहमद गिरफ्तार कर 700 कैप्सूल और कोडीन की टेबलेट की चार लीटर की बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में बताया कि खेप दिल्ली से लेकर आया है। वह श्रीनगर में बागवानी के ठेके लेता है।