{"_id":"a5a4a579cf483c028f35382574faad37","slug":"drug-caught-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब की आड़ में ले जाई जा रही भुक्की पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब की आड़ में ले जाई जा रही भुक्की पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 04 Nov 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबाद थाने की पुलिस ने सेब की आड़ में ले जाई जा रही भुक्की के अठारह पैकेट पकड़े हैं। भुक्की का कुल वजन सवा क्विंटल है। पुलिस ने ट्रक सीज करके तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएसपी उत्तम चंद ने नवाबाद थाने में सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान साफ कर दिया है कि मंदिरों के शहर को नशा मुक्त बनाना उनका लक्ष्य है, इसके लिए हर प्रकार के संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस को रूटीन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि ट्रक नंबर (जेके 02 एएफ 6121) में सेब की पेटियों में भुक्की ले जाई जा रही है। नवाबाद पुलिस ने डोगरा चौक में नाका लगाया और रविवार की तड़के उक्त नंबर के ट्रक को रोका।
विज्ञापन
इसकी तलाशी ली गई। इसमें रखी सेब की पेटियों में सेब न होकर भुक्की भरी हुई थी। ट्रक में सवार आरएस पुरा निवासी रमणीक सिंह उर्फ राजू, चक्क मलंगा सांबा निवासी राज कुमार और चक्क सलारिया, सांबा निवासी गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।