जम्मू-कश्मीरः वीआईपी इलाके में ड्रोन उड़ता देख उड़ गए पुलिस के होश, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लॉकडाउन में वीडियोग्राफी करने वाले एक ड्रोन को जब्त किया है। इस संबंध में दो लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जम्मू संभाग की राजोरी पुलिस ने बताया कि गुज्जर मंडी पुलिस ने बुधवार की रात गश्त के दौरान टीम ने डीसी ऑफिस रोड इलाके में एक ड्रोन उड़ते देखा। थोड़ी देर बाद वह लापता हो गया।
अति विशिष्ट सुरक्षा वाले क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान ड्रोन उड़ने और फिर अचानक लापता होने से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियो की नींद उड़ गई। जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया। इस इलाके में जिले के एसएसपी, डीसी व डीआईजी का घर व कार्यलय स्थित हैं।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया। गुरुवार सुबह स्टेशन हाउस अधिकारी समीर जिलानी के नेतृत्व में एक टीम ने उन दो लड़कों को खोज निकाला जो ड्रोन उड़ा रहे थे। पुलिस ने तत्काल दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर ड्रोन जब्त कर लिया। अब उनसे पूछताछ चल रही है।
ड्रोन उड़ाने वाले दोनों लड़कों से पूछताछ की जा रही है। क्वाड कॉप्टर को जब्त कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ चल रही है। जनता से अपील की जाती है कि वह विशेष रूप से महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास ऐसे उपकरणों का उपयोग न करे। यह प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं, इनका उपयोग गैरकानूनी है। -चंदन कोहली, एसएसपी राजोरी