फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drone from pakistan observed coming towards India side in Arnia jammu BSF troops fired

सीमा पार से नापाक हरकत: अरनिया सेक्टर में ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, आठ राउंड फायरिंग कर बीएसएफ ने खदेड़ा

Sat, 07 May 2022 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अरनिया (जम्मू)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, अरनिया (जम्मू)।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 May 2022 09:18 PM IST
सार

शाम करीब 7.25 बजे जम्मू के अरनिया सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट देखी गई। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी। जवानों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन वापस लौट गया।

विज्ञापन
drone from pakistan observed coming towards India side in Arnia jammu BSF troops fired
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम बनाते हुए फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अरनिया सेक्टर में ड्रोन की गतिविधियां देखी गई। आईबी पर सतर्क जवानों ने आठ राउंड गोलियां चलाकर ड्रोन को खदेड़ दिया। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन के जरिये हथियार या नशे की खेप तो नहीं गिराई गई है। 
विज्ञापन

 

प्रवक्ता के अनुसार तलाशी अभियान में कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद पूरे इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। हाल के दिनों में सीमापार से लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश जारी है। हाल ही में सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने एक टनल खोज निकाली थी। जिसके बारे में आशंका है कि 22 अप्रैल को सुंजवां में मारे दोनों फिदायीन हमलावर इसी टनल के जरिए घुसे थे। 

 

फरवरी में भी गिराए गए थे हथियार
इसी साल फरवरी महीने में सीमावर्ती त्रेवा गांव में ड्रोन से गिराए गए हथियारों को बरामद किया गया था। इसमें डेटोनेटर, आईईडी, पिस्तौल, ग्रेनेड समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल थी। यह सारी सामग्री तीन बैगो में भर कर ड्रोन से त्रेवा गांव के उस स्थान पर फेंकी गई थी जो पोस्ट से करीब डेढ़ किलोमीटर भीतर था। यह इलाका रिहायशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed