{"_id":"68bf3cd3cd0b0ed485073b74","slug":"drizzle-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-clouds-rained-again-in-the-evening-srinagar-news-c-10-lko1027-708173-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुबह रिमझिम, दोपहर में धूप... शाम को फिर बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुबह रिमझिम, दोपहर में धूप... शाम को फिर बरसे मेघ
Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rain lashes in Srinagar
श्रीनगर। रविवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम का सिलसिला सोमवार को भी चला। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। दोपहर में बादल थोड़े छंटे और धूप निकली आई। शाम होते होते ही बारिश शुरू हो गई जो रात को थमी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कश्मीर घाटी में भी कई जगह बारिश हुई, लेकिन किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के लिए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया, जिसमें कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में हल्की और मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 9 से 12 सितंबर तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है, कुछ स्थानों पर कभी-कभार हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
13 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में, खासकर सुबह के समय, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना के बारे में चेतावनी दी है और लोगों से जल निकायों, नदी तटबंधों और ढीली संरचनाओं से दूर रहने का आग्रह किया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे आगामी दिनों में अपेक्षाकृत स्थिर मौसम का लाभ उठाते हुए 9 सितंबर से धान की कटाई और अन्य कृषि कार्य शुरू कर दें।