फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drive,jammu news,covid,Vaccination

अब जम्मू के होटलों और मॉल में होगा टीकाकरण

विज्ञापन
drive,jammu news,covid,Vaccination
जम्मू। प्रदेश में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। जम्मू जिले में हफ्ते में अब तीन दिन शॉपिंग मॉल और होटलों में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें शाम छह बजे से रात 10 बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी। इसका उद्देश्य 100 फीसदी आबादी में टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द पूरा करना है।
विज्ञापन

जिला जम्मू में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बड़े होटलों और मॉल में पहुंचकर चिकित्सा टीमें टीकाकरण करेंगी। पहले चरण में वेव मॉल, बिग बाजार, सिटी केयर, होटल रेडिसन, वालमार्ट बेस्ट प्राइज और ईदन रेस्टोरेंट बाहु प्लाजा का चयन किया गया है। इन स्थलों पर शुक्रवार शाम से ट्रायल स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि जिले में पहली खुराक के लिए 90 फीसदी अनुमानित आबादी को कवर कर लिया गया है। इसमें 10 फीसदी बचे लोगों को प्राथमिकता स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
18 से अधिक आयु वर्ग में 150510
का टीकाकरण, पुंछ में 99 फीसदी
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 150510 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 79226 और दूसरी खुराक में 71284 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 9885942 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी पर 80.52 फीसदी है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 10656928 लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। जिला सांबा में सौ फीसदी टीकाकरण के बाद जिला पुंछ में 98.74 फीसदी (432355) अनुमानित आबादी को टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह रामबन में 93.10 फीसदी के साथ 262353, जम्मू में 90.72 फीसदी के साथ 1446203 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में जिला जम्मू में सबसे अधिक लोगों को टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर
दो खुराक वालों को छूट
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर देश विदेश से आ रहे यात्रियों को कोविड की दो खुराक लेने पर रैपिड टेस्ट से छूट दी गई है। स्टेशन पर यात्रियों के कोविड खुराक के प्रमाणपत्र देखे जा रहे हैं, जिसमें दो खुराक लेने वालों को बिना टेस्टके जाने दिया जा रहा है। लेकिन जिसने एक खुराक ली है इसे रैपिड टेस्ट की श्रेणी में रखा गया है। हालां कि एयरपोर्ट और स्टेशन पर पहुंच रहे यात्रियों में कोविड संक्रमण का दर काफी कम है।
-----------
जम्मू का तापमान
अधिकतम 32.5
न्यूनतम 22.2
सूर्योदय 06.22
सूर्यास्त 06.26
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed