सांबा। भीषण गर्मी के दिनों में तहसील कार्यालय में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कर्ण कुमार, शमी, रोमी कुमार और बिशन दास ने कहा कि तहसील के अंदर पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि तहसील में वाटर कूलर लगा है। जो कई दिनों से खराब है।
इस कारण लोग दुकान से पानी खरीदने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि दिन-ब-दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। सांबा के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपने काम के लिए तहसील कार्यालय आते हैं। लोगों को पानी की सुविधा नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गरीब लोग बाजार से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने खराब पडे़ वाटर कूलर की मरम्मत करने की मांग उठाई है। तहसील कार्यालय में कई विभाग चल रहे हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में तहसील में पेयजल की सुविधा नहीं है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि वाटर कूलर की मरम्मत की जाए।