{"_id":"62a24f3186e8be02e02ff256","slug":"drinking-water-problem-samba-news-jmu261593918","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपों से बह जाता है हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपों से बह जाता है हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
रामगढ के केसों में बियर्थ बह रहा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार द्वारा इसको रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी इमारतों के ऊपर स्लोगन लिखे रहते हैं, जल ही जीवन है। बूंद-बूंद पानी को बचाओ, लेकिन यह प्रयास सीमावर्ती गांव केसों की मुख्य पाइप लाइन को देखकर फेल होता नजर आ रहा है।
यहां पानी की आपूर्ति के लिए डाली गई पाइप में वार्ड-तीन में गुरुद्वारा के पास बड़ा छेद हो गया है। हर दिन वहां से सैकड़ों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय निवासी राज कुमार, वैद प्रकाश, विजय कुमार आदि ने बताया कि यह पाइप कई वर्ष पहले डाली गई थी, जो अब जगह-जगह से लीक हो चुकी है। इसके कारण एक तो हर दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है, तो वहीं पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद नालियों का गंदा पानी पाइप में भर जाता है। फिर वही पानी लोगों के घरों तक आता है। लोगों ने बताया कि वह इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
वहीं वार्ड के पंच नरेंद्र शर्मा ने बताया कि किस जगह से पानी निकल रहा है, वहां पर लोगों के पानी भरने के लिए नल लगाई गई थी, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने नल उखाड़ दिया है। इसके कारण पाइप में बड़ा छेद हो गया है, और पानी व्यर्थ बहता रहता है। इसस आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह संबधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर जल्द नल लगवाएंगे, ताकि पानी की बर्बादी न हो।