{"_id":"61a7c4e388ff6a6cba34039c","slug":"drinking-water-problem-samba-news-jmu248993343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत के समाधान के लिए बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत के समाधान के लिए बैठक की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे में सर्दी में पानी की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में गर्मी में क्या हाल होगा। सर्दी में कस्बा वासियों को तीन-चार दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसको लेकर बुधवार को नगर परिषद में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पानी की आपूर्ति सुचारु बनाने के लिए कहा गया।
नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली ने बताया कि कस्बा वासियों को तीन व चार दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों की शिकायत पर उन्होंने जल शक्ति विभाग के एईई अश्वनी गुप्ता के साथ बैठक कर पानी की किल्लत पर चर्चा की। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया कि सर्दी में पानी की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में गर्मी में लोगों का क्या हाल होगा। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पानी की किल्लत का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ संतोष कोतवाल, नगर परिषद की उपाध्यक्ष रजनी संबयाल, पार्षद संजे पाधा, राज सिंह, नरेंद्र सिंह, माहेशवर राज, उत्तम चंद, विनोद सिंह, तारा चंद, अनुराधा, आरती अंतराल, सुदेश कुमार, इंदु जमवाल आदि भी उपस्थित थे।