फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
drinking water problem
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव बरडोह के लोगों ने वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे पेयजल किल्लत से परेशान हैं। इस भीषण गर्मी में उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन विभाग हमारी इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सुरेश कुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही के चलते बरडोह गांव के लोगों को न्यू ट्यूबवेल से मिलने वाला पानी तीन साल से पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहा है। पानी को लेकर हम बरडोह के लोगों ने बहुत बार विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है, लेकिन कोई हल नहीं हो रहा है। हमारी समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सुरेश शर्मा ने बताया कि ये वही ट्यूबवेल है जहां एक साल पहले बरडोह गांव के लोगों ने पांच दिन तक ताला लगा कर रखा था। उसके बाद से आज तक वही हाल है। बरडोह न्यू ट्यूबवेल का नया पंप आने वाला है और यही साल से सुनने में मिल है। बरडोह गांव के लोग नए पंप के आने का इंतजार तीन साल से कर रहे हैं। ट्यूबवेल का पंप माह में 20 दिन खराब ही रहता है। 15 दिन से बरडोह गांव के लोगों को एक बार भी पानी नहीं मिला है। लोगों को पानी लाने के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पीएई विभाग से परेशान होकर बरडोह गांव के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि अगर एक दो दिन के भीतर बरडोह के न्यू ट्यूबवेल में नया पंप लगा कर पर्याप्त रूप से पानी उपलब्ध नही कराया गया तो गांव के लोग पीएचई विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पंच रवि कुमार, जयपाल, रमन कुमार, संजय कुमार, मदन लाल, पुष्पा देवी, मेलो देवी, शीलो देवी, अंजू देवी, आशु देवी और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed