{"_id":"6338961da0ac163e50276499","slug":"drinking-water-problem-akhnoor-news-jmu2692754147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कोढ़ेवाला में ट्यूबवेल तीन माह से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कोढ़ेवाला में ट्यूबवेल तीन माह से खराब
विज्ञापन
ट्यूबवेल खराब होने पर टैंकर से पानी लेने क लिए खड़े लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पंचायत भलवाल ब्राह्मणा के वार्ड-एक और दो, गांव कोढेवाला में ट्यूबवेल तीन माह से खराब है। ट्यूबवेल के पानी में मिट्टी और छोटे-छोटे कंकर आने लगे हैं। पानी पीने योग्य नहीं है। जल शक्ति विभाग की तरफ से ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। लोगों का कहना है कि तीन माह बाद भी ट्यूबवेल को ठीक करने की पहल नहीं की जा रही है। हम लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतें आ रही हैं।
वार्ड-दो की पंच लता देवी ने बताया कि गांव में तीन-तीन दिन बाद विभाग की गाड़ी के जरिये पानी पहुंचाया जाता है। गर्मी का मौसम है, पानी की जरूरत भी अधिक रहती है। ऊपर से फसल की कटाई का काम चल रहा है। हम लोग फसल की कटाई करें या पानी भरें। हम लोगों को बेहद दिककतें आ रही हैं। पंच ने बताया कि गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग अखनूर के कार्यालय में भी दो दिन पहले गया था, जिसमें अधिकारियों ने ट्यूबवेल की मरम्मत करने के लिए अभी टेंडर लगाने की बात की थी।
पंच लता देवी ने बताया कि तीन माह से अभी तक टेंडर ही नहीं लगा है, तो यह ठीक कब होगा। गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग को प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। गांव की महिला नीलम देवी, दर्शना देवी, बबी देवी, रानों देवी आदि ने बताया कि घरों में पानी से संबंधित काम अधिकतर हम महिलाओं को ही करने पड़ते हैं। हम लोग बहुत परेशान हैं। ग्रामीण यशपाल, बाबू राम तथा बलदेव राज आदि ने बताया कि गांव की महिलाएं अखनूर-कलीठ मुख्य सड़क को बंद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन बुजुर्ग तथा बड़े लोगों ने ही उन्हें रोका हुआ है।
विज्ञापन
-------
ट्यूबवेल के पानी में बहुत ही अधिक रेत आ रही थी। इसलिए पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। उस ट्यूबवेल को नए सिरे से लगाने की जरूरत है, जिसकी जानकारी हमने उच्च अधिकारियों को दे दी है।
-अतुल, एईई, जल शक्ति विभाग