फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drinking water crisis deepens in many villages of Bilawar

बिलावर के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in many villages of Bilawar
बिलावर। गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही कई गांवों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की तरफ रुख करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

उपमंडल कि बिलावर रूरल पंचायत, बगगन पंचायत और होटार पंचायत के लोगों को पानी किल्लत के कारण काफी दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। बिलावर रूरल पंचायत की सरपंच मितू देवी ने बताया के जल शक्ति विभाग की ओर से पंचायत में पेयजल सप्लाई करने के लिए डगवेल तो बनाया गया है लेकिन इससे पाइपलाइन नहीं जोड़ी गई है। इससे लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लोग कई किलोमीटर पैदल सफर करने के बाद प्राकृतिक पेयजल स्रोतों का पानी ढोने को मजबूर है। होटार पंचायत के सरपंच ने बताया कि गांव में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सर्दियों के मौसम में बारिश कम होने के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों में भी जलस्तर कम होने लगा है जिससे आने वाले दिनों में इलाके के लोगों को और अधिक परेशानियां उठानी पड़ेगी। सरपंचों ने मांग है कि जल्द से जल्द दोनों पंचायतों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग टैंकरों की व्यवस्था करें जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed