फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   draw made

Jammu News: रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए आधुनिक कियोस्क की व्यवस्था, ड्रॉ निकाले गए

विज्ञापन
draw made
कियोस्क के लिए आवंटन प्रक्रिया में अपने सामने ड्रॉ निकलवाते नगर गिनम आयुक्त डा. देवांश यादव। श्
-छोटे व्यापारियों को कारोबार करने में मिलेगी मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम ने गुम्मट बाजार में सीढि़यों के नीचे नवनिर्मित आधुनिक तरीके से बनाए गए कियोस्क के आवंटन के लिए ड्रॉ निकाला। वेंडिंग जोन के विकास के लिए नगर निगम ने यह पहल की है। इसमें कुल 82 पुराने कियोस्कों को हटाया गया जिनको अब आधुनिक तरीके से डिजाइन कर बनाया गया है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने लकी ड्रॉ निकलवाया।

डाॅ. यादव ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी वालों को कियोस्क के आधुनिक रूप व डिजाइन से व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसमें आने वाले लोगों के बैठने के लिए कैफेटेरिया बनाने की भी भविष्य में योजना है। तीन कैटेगरी में डिजाइन किए गए इन कियोस्क के निर्माण में बेहतर भवन निर्माण तकनीक का प्रयोग किया गया है। यह शहर के आदर्श मॉडल को प्रस्तुत करेंगे। उनका कहना था कि बाजारों में भी आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, बेंच लगाना, फूलों के गमलों से सजावट व जनता के लिए खुला कैफेटेरिया विकसित किया जाएगा। सभी आवंटियों को आवंटन आदेश पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed