फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drabus budget will take kashmir over flood

बजट में दिखी तबाही से उबरने की झलक

Mon, 23 Mar 2015 01:55 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
drabus budget will take kashmir over flood

रियासत में पिछले दिनों आई बाढ़ की तबाही से बने घाव पर मरहम लगाने की झलक मुफ्ती सरकार के पहले बजट में दिखी। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास को सबसे बड़ी चुनौती मानते सरकार ने इनके लिए कई छूट की घोषणा की है, ताकि उनकी देनदारी कम की जा सके और बर्बाद उद्योग, व्यापार, पर्यटन उद्योग को दोबारा पटरी पर लाया जा सके।

विज्ञापन


सरकार की ओर से उद्योग तथा व्यापार जगत को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सितंबर से मार्च 2015 तक सात महीने तक का बिजली किराया माफ करने की घोषणा की गई। ट्रांसपोर्ट क्षेत्र को राहत देते हुए बाढ़ के चलते प्रभावित वाहनों को सितंबर से दिसंबर 2014 तक पैसेंजर टैक्स जमा करने से छूट दे दी गई है।
विज्ञापन


बाढ़ के बाद बर्बाद ढांचों को दोबारा खड़ा करने के लिए स्टांप ड्यूटी में दी गई छूट की सीमा को अक्टूबर 2015 से बढ़ाकर 31 मार्च 2016 कर दिया गया है। सितंबर में आई बाढ़ से पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन उद्यमियों को राहत देते हुए सरकार ने बाढ़ से प्रभावित हुए होटल उद्योग को मार्च 2016 तक जीएसटी से छूट और होटलों, लाज एवं गेस्ट हाउस के लिए विदेशों से मंगवाए जाने वाले सामान पर एंट्री टैक्स जून तक माफ करने की घोषणा की है।

विश्व बैंक से मिलेंगे 2500 लाख डालर

drabus budget will take kashmir over flood

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि बाढ़ के बाद दोबारा से चीजों को पटरी पर लाने के लिए कई उपाय करने होंगे। इसके तहत आधारभूत संरचनाओं की स्थापना के साथ-साथ आम लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने के प्रयास करने होंगे। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा आम नागरिकों को उनकी देनदारियों, बैंक लोन के भुगतान तथा सरकारी टैक्स से छूट देनी होगी।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए अलग राहत एवं पुनर्वास मंत्रालय का गठन किया है। यह विभाग राहत एवं पुनर्वास से जुड़ी सभी गतिविधियों का समन्वय करेगी। इसके साथ ही विश्व बैंक 2500 लाख डालर देने को तैयार है। प्रोजेक्ट मानीटरिंग यूनिट का गठन किया गया है जो विश्व बैंक की सहायता से चलने वाले प्रोजेक्ट की निगरानी करेगा।

पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण तथा श्रीनगर नगर निगम में तीन प्रोजेक्ट शुरू भी कर दिए गए हैं। सरकार ने आम लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक गतिविधियों को दोबारा सुचारु करने पर बल दिया है। इसके तहत व्यापार तथा उत्पादन दोनों क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने पर जोर है। यह इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया गया कि यदि दुकान चल गई तो मकान तो बन ही जाएंगे।

गिर गई रियासत की कमाई

drabus budget will take kashmir over flood

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि बाढ़ के चलते राज्य की आय भी प्रभावित हुई है। रियासत की आय 1.5 प्रतिशत की दर से गिरकर 88000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

प्रति व्यक्ति आमदनी भी 59279 से गिरकर 58888 तक पहुंच गया। इससे राजस्व में भी 4100 करोड़ घटा है। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने बजट भाषण में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 43960 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था।

उन्होंने कहा कि वे न तो पूर्ववर्ती सरकार के नुकसान के आकलन से सहमत हैं और न ही इसके तरीके से। इसलिए दोबारा से नई चीजों को समाहित करते हुए पुनर्वास कार्यक्रम बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed