{"_id":"60f6e0634f181f4be775e34b","slug":"dr-salim-only-vaccinated-people-should-sacrifice-animals-on-bakrid-otherwise-the-risk-of-spreading-corona-infection-may-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ सलीम: बकरीद पर केवल टीका लगे लोग ही पशुओं की कुर्बानी करें, नहीं तो बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ सलीम: बकरीद पर केवल टीका लगे लोग ही पशुओं की कुर्बानी करें, नहीं तो बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा
Tue, 20 Jul 2021 08:10 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
बकरीद पर कुर्बानी देने वाले पशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी और मीट के वितरण का काम केवल कोविड टीका लगे लोग ही करें। जीएमसी श्रीनगर के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर डॉ. एम सलीम खान ने यह सलाह दी है। डॉ. खान ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ जुटना कोरोना काल में चिंता का विषय है और इसमें कोरोना उपयुक्त व्यवहार का जमकर उल्लंघन होता है और कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने किया पुलिस की गाड़ी पर हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन
ऐसे में लोगों को पशुओं की कुर्बानी देने का काम उन कसाईयों से ही करवाना चाहिए जोकि कोविड टीका लगवा चुके हैं और टीका लगा चुके लोगों को ही कुर्बानी दिए जाने वाले पशुओं के संपर्क में रहना चाहिए। बिना टीका लगाए कसाई या लोग अगर एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तो इससे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा होगा। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वह पशुओं की कुर्बानी के समय वहां पर मौजूद न रहें।
विज्ञापन