फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dr S P Vaid is new police chief of J&K

कैबिनेट की मंजूरी के बाद एसपी वैद बने जम्मू-कश्मीर पुलिस के नए प्रमुख

Thu, 29 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 29 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dr S P Vaid is new police chief of J&K
डॉ. एसपी वैद - फोटो : File Photo
रियासत के नए पुलिस प्रमुख डॉ. एसपी वैद होंगे। वे 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी के राजेंद्रा कुमार की जगह लेंगे। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्पेशल डीजी (लॉ एंड आर्डर) वैद के नाम को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न प्रशासनिक संवर्ग के 17 आईएएस अफसरों को पदोन्नति भी दी गई। सभी पदोन्नतियां एक जनवरी 2017 से प्रभावी मानी जाएंगी। 
विज्ञापन


कैबिनेट ने शालीन काबरा, बिपुल पाठक तथा अशोक कुमार परमार को आईएएस के उच्च प्रशासनिक संवर्ग में प्रोन्नत किया है। अब काबरा और पाठक अपने विभागों में प्रमुख सचिव होंगे।
विज्ञापन


संजीव वर्मा, डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, अनल कुमार गुप्ता, राजकुमार भगत, निर्मल शर्मा और खुर्शीद अहमद शाह को प्रोन्नत कर सुपर टाइम स्केल दिया गया है। प्रोन्नति के साथ ही निर्मल शर्मा को छोड़कर सभी पांच अधिकारियों को संबंधित विभागों के कमिश्नर सेक्रेटरी का पदनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने मनदीप कौर, पांडुरंग के पोले, सलमा हमीद, तसनीम माजिद और फारूक अहमद शाह को सिलेक्शन ग्रेड दिया है। इसके साथ ही अवनी लवासा, अंसुल गर्ग तथा विकास कुंड को सीनियर टाइम स्केल पर प्रोन्नत किया गया है। 

1986 बैच के आईपीएस अधिकारी एसपी वैद ने रियासत में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। घाटी में कश्मीर हिंसा के दौरान उन्होंने हालात को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिंसा जब बेकाबू होने लगी तो राज्य सरकार ने उन्हें डीजी (जेल) से शिफ्ट कर स्पेशल डीजी (लॉ एंड आर्डर) बनाया। इसके बाद उन्होंने घाटी में कैंप किया और कई सुधारात्मक उपाय किए।

पुलिस-पब्लिक मीटिंग के जरिये लोगों को जोड़ने की कोशिश की। वे अक्टूबर 2019 तक इस पद पर रहेंगे। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि रियासत में पुलिस फोर्स का झंडा हमेशा ऊंचा रहे यह उनका मुख्य लक्ष्य होगा। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई पदक हासिल किए।


इसमें बेहतर सेवा के लिए प्रेसीडेंट पुलिस मेडल, वीरता के लिए इंडियन पुलिस मेडल, पुलिस मेडल शामिल हैं। इंडियन आर्मी चीफ साइटेशन और गृह मंत्रालय की ओर से आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से भी उनको नवाजा गया है। ज्ञात हो कि 1984 बैच के आईपीएस राजेंद्रा को कश्मीर हिंसा की वजह से सितंबर में तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed