फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dr. jitendra singh talks about AFSPA in J&K

अफस्पा पर राजनीतिक विचार नहीं: जितेंद्र

Sat, 21 Mar 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Mar 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
dr. jitendra singh talks about AFSPA in J&K

केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जतिंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स (अफस्पा) की यथास्थिति बनाए रखने या उसे हटाने का निर्णय राजनीतिक विचारधारा पर नहीं लिया जा सकता है। आतंकवाद को केंद्र बर्दाश्त नहीं करेगा। सुरक्षा से जुड़े अहम मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


ऐसे फैसलों के लिए सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और जमीनी स्तर के असली हालात पर काम किया जाए। उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रियासत में बेहतर माहौल बनाने के लिए पड़ोसी मुल्क हमेशा अड़चनें पैदा करता रहा है। भारत के खिलाफ पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आतंकवाद पर हाउस में दो टूक अपनी स्थिति साफ कर दी है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए केंद्र पूरी तरह से तैयार है। जीएमसी में आतंकी हमले के घायलों को हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शहीदों के परिवार वालों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने की सिफारिश की गई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में अफस्पा हटाने का अभी अनुकूल समय नहीं है। रियासत में लगातार हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ पूरे अधिकार देना जरूरी है।


ऐसे समय में अफस्पा हटाने पर शांत चल रहे कठुआ और सांबा जिले में हालात बिगड़ेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य प्रमुख विधायक रविंद्र रैणा ने कहा कि ताजा आतंकी हमले उन लोगों की आंखें खोलने के लिए काफी हैं जो अफस्पा हटाने का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed