{"_id":"5c746f64bdec224a415dd4fd","slug":"dr-jitendra-singh-blamed-the-anti-india-intellectual-forces-for-promoting-terrorism-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहीं भारत विरोधी बौद्धिक ताकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहीं भारत विरोधी बौद्धिक ताकतें
Tue, 26 Feb 2019 04:12 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Feb 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी बौद्धिक ताकतों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस तरह की बौद्धिकता के लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि यह विफल विद्वानों और विफल शिक्षाविदों के लिए समय बिताने का एक पसंदीदा काम बन गया है।
विज्ञापन
इस तरह के तथाकथित बुद्धिजीवी बौद्धिक आतंकवाद को फैलाने के असल दोषी है। सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत-विरोधी बौद्धिक ताकतें आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यहां तक कि अमेरिका जैसे विकसित लोकतंत्र में भी इस तरह की बौद्धिक युद्धोन्माद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है जो राष्ट्र को बर्बाद करने की क्षमता रखती है। इससे पहले उन्होंने कॉलेज परिसर में कई नए अकादमिक ब्लाक और एक नए स्मार्ट क्लासरूम परिसर का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन