फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dr. Jitendra said, thinking of the 21st century will lead to development, youth need to think technically

जम्मू-कश्मीर: डॉ. जितेंद्र ने कहा, 21वीं सदी की सोच रखने से होगा विकास, युवाओं को तकनीकी रूप से सोचने की जरूरत 

Sat, 13 Nov 2021 11:59 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 11:59 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने जम्मू विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला का किया शिलान्यास। उन्होंने कहा कि जब तक मानसिकता को नहीं बदला जाएगा। तब तक नए रास्ते नहीं खुल सकते हैं।  
 

विज्ञापन
Dr. Jitendra said, thinking of the 21st century will lead to development, youth need to think technically
जम्मू विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा. जितेंद सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ने डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विज्ञान विभाग में प्रयोगशाला का शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि विकास के लिए 21वीं सदी की मानसिकता वाली सोच रखनी होगी। विकास के लिए युवाओं को आधुनिक और तकनीकी रूप से सोचने की जरूरत है। 

विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि जब तक मानसिकता को नहीं बदला जाएगा। तब तक नए रास्ते नहीं खुल सकते हैं। युवाओं के लिए वर्तमान भारत में नवाचार और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का तेजी से काम किया जा रहा है। कोई भी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली जिम्मेदार सरकार ने आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए कई पहल शुरू की हैं। लेकिन युवाओं को अपनी मानसिकता को सरकारी नौकरी के चंगुल से बाहर निकालना होगा।
विज्ञापन


इस मामले में अभिभावकों को भी शिक्षित होने की जरूरत है। भारत आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। स्वच्छंद भारत के 100 साल के होने से पहले अगले 25 वर्षों के लिए रोड मैप तैयार करने का समय आ गया है। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने विवि के छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के साथ  बातचीत की। कार्यक्रम में विवि के वीसी प्रो. मनोज कुमार धर, अकादमिक मामलों के डीन प्रो. नरेश पाधा, प्रो. रजनी ढींगरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed