जम्मू-कश्मीर: कोरोना से जंग में आगे आए फारूक अब्दुल्ला, दिए एक करोड़ 40 लाख रुपये
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। इसी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला कोरोना से जंग में आगे आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कोरोना से जंग में निधि से एक करोड़ 40 लाख रुपये देने का एलान किया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक महीने में संक्रमण दर दो फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी तक पहुंच गई है। प्रतिदिन 40 से 42 हजार के बीच कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं।
जीएमसी अस्पताल जम्मू एवं एसोसिएट अस्पतालों की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि संक्रमण दर में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। लोगों में जन जागरूकता की शायद अभी भी कमी है। बिना कारण घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए तभी कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण लग पाएगा। ऐसे ही हाल रहा तो भविष्य में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की चुनौती काफी बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें- हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े फल-सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल
तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच राहत भरी खबर भी है
कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच राहत भरी खबर भी है। यहां जिस तेजी के साथ मरीज बढ़ रहे हैं उतने ही तेजी से लोग कोरोना के खिलाफ जंग भी जीत रहे हैं। मई के पहले सात दिन में 58 फीसदी लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना से जंग जीतने वालों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इसलिए बहुत अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।
| तिथि | रिकवरी | मरीज | प्रतिशत |
| 01 मई | 1801 | 3832 | 46.99 |
| 02 मई | 1453 | 3530 | 41.16 |
| 03 मई | 1536 | 3733 | 41.14 |
| 04 मई | 1878 | 4505 | 41.68 |
| 05 मई | 2338 | 4716 | 49.57 |
| 06 मई | 2836 | 4926 | 57.27 |
| 07 मई | 2752 | 5443 | 50.56 |
ये भी पढ़ें- हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े फल-सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल