फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dpr for bhatinda jammu gas pipeline not ready yet

भठिंडा-जम्मू गैस पाइपलाइन की डीपीआर तैयार नहीं

Thu, 19 Mar 2015 09:43 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
dpr for bhatinda jammu gas pipeline not ready yet

भठिंडा-जम्मू गैस पाइपलाइन की प्रतिष्ठित परियोजना के लिए अभी डीपीआर तैयार नहीं है। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान नेकां सदस्य अजय कुमार सडोत्रा के सवाल के जवाब में उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने यह जवाब दिया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि करीब पंद्रह दिन वाले मंत्रालय का प्रभार संभालने पर उन्हें पता चला कि अभी भठिंडा-जम्मू गैस पाइपलाइन की डीपीआर ही तैयार नहीं है। वन्य जीव विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से भी एनओसी लेनी है। उन्होंने कहा कि तीन महीने में डीपीआर से लेकर विभागों से एनओसी लेने और भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर छह महीने में इस काम को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


वहीं नेकां सदस्य अजय कुमार सडोत्रा ने कहा कि जब डीपीआर ही तैयार नहीं है तो फिर भूमि अधिग्रहण किस आधार पर होगा। इस पर मंत्री ने कहा कि वसीयत में उन्हें काफी कुछ गलत मिला है। उसे सही करने में वक्त तो लगेगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च न हुई राशि जल्द खर्च हो जाएगी

dpr for bhatinda jammu gas pipeline not ready yet

स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने वीरवार को विधान परिषद में नेकां सदस्य अली मोहम्मद डार के सवाल कि नेशनल हेल्थ मिशन प्रोजेक्ट के तहत 447.09 करोड़ की मंजूर हुई राशि में से अभी तक काफी राशि खर्च नहीं हुई है पर कहा कि विभाग का कार्यभार संभालने के बाद उनकी कोशिश है कि स्वास्थ्य ढांचे में सुधार लाने के लिए राशि का पूरा इस्तेमाल हो। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।

कारगिल होस्टल में स्टाफ तैनात हो
विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान पीडीपी सदस्य हाजी अनायत अली ने जम्मू में कारगिल बॉयज होस्टल में रह रहे छात्रों और स्टाफ की संख्या का ब्योरा मांगा। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने सवाल के जवाब में कहा कि होस्टल में 137 विद्यार्थी रह रहे हैं।

इनके लिए छह कैजुअल कर्मियों के अलावा एक वार्डन, असिस्टेंट वार्डन, सुपरवाइजर, केयर टेकर और अर्दली भी तैनात किया गया है। जवाब आने पर सदस्य ने सरकार से मांग की कि वह कारगिल होस्टल में स्थायी स्टाफ की तैनाती करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed