फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dozens of landmines explode by Pak firing on loc in punchh

पाक गोलाबारी से दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट, सेना हुई सर्तक

Mon, 08 Jun 2015 05:34 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
dozens of landmines explode by Pak firing on loc in punchh

रविवार की शाम को पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में पाक की ओर से लगाई गई आग से भारतीय क्षेत्र में बारूदी सुरंगे फटने के बाद राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों में भारतीय सेना में हाई अर्ल्ट घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को जिले की नौशेरा तहसील के झांगड़ क्षेत्र में भी पाक की तरफ से लगाई गई आग से इस ओर बारूदी सुंरंगे फटने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि भारतीय सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों क्षेत्रों में समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस आग ने सेना व खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


खुफिया एजेसियों व सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास में तेजी आने की आशांका जताते हुए सेना ने अपनी चौकसी को पहले से बढ़ा दिया है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही एलओसी के उस पार पाक द्वारा ट्रेंड आतंकवादी भी गर्म हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई के उच्च अधिकारी पहुंचे सीमा पर

dozens of landmines explode by Pak firing on loc in punchh

पिछले काफी समय से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकवादियों की मूवमेंट भी पहले से कहीं अधिक देखी जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी व आतंकवादियों के आका बढ़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने की फिराक में हैं।

इसे लेकर सेना ने भी पूरी तैयारी से एलओसी पर सर्तकता बढ़ा दी है। मई महिने में भी करीब तीन बार एलओसी के उस पार से संघर्ष विराम के उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ के प्रयास किए गए थे, लेकिन भारतीय सेना के सर्तक जवानों ने मूंह तोड़ जवाब दिया था।

पुंछ जिले की मेंडर महसील के बालाकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी,चक्कां दा बाग, लोरन, राजेरी के नौशेरा तहसील के केरी झांगड़ सेंक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम के उल्लंघन होने की आशंका जताते हुए खूफिया एजेंसियों व सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना इन सभी क्षेत्रों में हाई अर्ल्ट पर है।

राजेरी स्थित सेना के उच्च अधिकारी के अनुसार दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना पहले से ही अर्ल्ट है, लेकिन आग की घटनाओं के बाद सर्तकता पहले से बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक इरदे का मूंह तोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से सक्षम व तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed