फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dorje and kohli to sworn as cabinet minister today

दोरजे और कोहली को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Thu, 23 Apr 2015 11:47 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
dorje and kohli to sworn as cabinet minister today

पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार में भाजपा की हिस्सेदारी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भाजपा के दो राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्ज देने का निर्णय लिया है। सहकारिता और लद्दाख मामलों के राज्य मंत्री छेरिंग दोरजे और ट्रांसपोर्ट एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्य मंत्री अब्दुल गनी कोहली को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


कोहली के पास ट्रांसपोर्ट विभाग का स्वतंत्र प्रभार रहा है। राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा दोनों मंत्रियों को शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकार गठन को दो माह पूरे होने से पहले ही मंत्रिमंडल में पहला विस्तार किया जा रहा है। विस्तार का यह फैसला तब लिया गया है जब ठीक एक दिन बाद दरबार श्रीनगर के लिए प्रस्थान करने वाला है।
विज्ञापन


राजधानी जम्मू से श्रीनगर पहुंचने से ऐन पहले मुख्यमंत्री ने संतुलन बनाने की कवायद के तहत सरकार में भाजपा का हिस्सा बढ़ाने का फैसला लिया। गौरतलब है कि पीडीपी के पास 28 और भाजपा के 25 विधायक हैं। लेकिन, सज्जाद लोन की पीपुल्स कांफ्रेंस के दो और निर्दलीय पवन गुप्ता को मिलाकर भाजपा का कुनबा भी 28 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा

dorje and kohli to sworn as cabinet minister today

सीटों में इस बराबरी के बावजूद के मुफ्ती को सीएम के रूप में पूरे छह साल का कार्यकाल मिल गया। पहले रोटेशनल सीएम की बात चल रही थी, लेकिन, पीडीपी अड़ी तो मुफ्ती को पूरे छह साल का कार्यकाल मिला। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्रियों की संख्या में भी भाजपा पिछड़ी और उसे महज छह पदों पर समझौता करना पड़ा।

मुफ्ती को मिलाकर कैबिनेट में पीडीपी के 11 मंत्री शामिल किए गए और भाजपा के खाते कैबिनेट मंत्रियों को महज छह पद आए। इसमें से भी भी एक सज्जाद लोन को देना पड़ा। इस तरह वर्तमान में भाजपा के सिर्फ पांच कैबिनेट मंत्री ही हैं। अब नए विस्तार के बाद कैबिनेट में भाजपा के मंत्रियों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी।

पीडीपी 11 स्थानों के साथ तब भी बड़े भाई की ही भूमिका में बनी रहेगी। राज्य मंत्रियों में अब तक पीडीपी के हिस्से तीन और भाजपा के खाते में पांच पद हैं। नए विस्तार के बाद अब राज्य मंत्रियों की संख्या में दोनों दल बराबरी पर आ जाएंगे। इन तीन पदों में से एक भाजपा कोटे से निर्दलीय पवन गुप्ता को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed