फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   How Jammu clean: Garbage from 40 thousands houses still being dumped on roads and dumping sites

कैसे स्वच्छ होगा जम्मू: अब भी सड़कों व डंपिंग साइट पर फेंका जा रहा 40 हजार घरों का कचरा

Mon, 03 Jul 2023 04:26 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2023 04:26 PM IST
सार

जम्मू नगर निगम भंग होने में तीन माह से कम समय बचा है। मगर 40 हजार से ज्यादा घर डोर-टू-डोर योजना से नहीं जुड़ पाए। इस कारण कचरा सड़कों और डंपिंग साइट में फेंका जा रहा है।

विज्ञापन
How Jammu clean: Garbage from 40 thousands houses still being dumped on roads and dumping sites
Jammu City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू नगर निगम भंग होने में तीन माह से कम समय बचा है। मगर 40 हजार से ज्यादा घर डोर-टू-डोर योजना से नहीं जुड़ पाए। इस कारण कचरा सड़कों और डंपिंग साइट में फेंका जा रहा है। हालत ऐसे हैं कि दोपहर तक डंपिंग साइट से कचरा उठाने पर काम चलता रहता है। कुछ मोहल्लों में तो कचरा सड़क किनारे या गली किनारे लगा रहा है। इससे सफाई कर्मचारियों को परेशानी आती है।
विज्ञापन


योजना के तहत शहर के हर घर को अक्टूबर 2021 तक जोड़ना था, लेकिन लोगों ने प्रति माह सौ रुपये देने से मना कर दिया। इस कारण सफाई कर्मचारी घरों से कचरा एकत्रित करने नहीं आए। इसके अलावा सुविधाओं के अभाव में भी गंदगी से छुटकारा नहीं मिल पाया। नगर निगम ने वार्डों में पहले एक ऑटो लगाया था, जो बाद में दो कर दिए। ऑटो सुबह और शाम को जब पहुंचते हैं तो लोग काम में व्यस्त होते हैं। इस कारण डंपिंग साइट और सड़कें कचरा मुक्त नहीं हो पाईं। मौजूदा समय में शहर में एक लाख 20 हजार के करीब घर है। इनमें 80 हजार घरों से कचरा एकत्रित हो रहा है।
विज्ञापन


सदन में गरमाता है मामला

नगर निगम के अनुसार लोगों को जागरूक किया है। साथ ही कचरे से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत करवाया है। यही नहीं, कई बार शुल्क अदा करने के लिए कहा गया। वहीं, जनरल हाउस में हर बार सफाई का मसला खूब गरमाता है। घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए कई फैसले तक लिए गए, मगर जमीनी स्तर पर कोई सिरे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 400 एमटी कचरा हो रहा एकत्रित

शहर में प्रतिदिन 400 एमटी कचरा एकत्रित होता है। 200 एमटी कचरा सूखा जबकि इतना ही गीला होता है। कोटभलवाल डंपिंग साइट में कचरे को ठिकाने लगाया जा रहा है।

जिन घरों से कचरा एकत्रित नहीं हो रहा है, वहां सख्ती की जाएगी। लोगों को प्रति माह शुल्क अदा करने के लिए कहा है। पूरे शहर में योजना को लागू किया जाएगा। - डॉ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी

लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों को शामिल करेंगे। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए हर वार्ड में कार्यक्रम होंगे। - राजेंद्र शर्मा, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed