फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Don't worry now, justice has arrived at your doorstep: Arjun Meghwal

अब न हो परेशान, इंसाफ पहुंचा आपके द्वार : अर्जुन मेघवाल

विज्ञापन
Don't worry now, justice has arrived at your doorstep: Arjun Meghwal
अब न्याय के लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इधर-उधर, दौड़ना-भागना भी नहीं है क्योंकि इंसाफ अब आपके द्वार पर पहुंच गया है। बस जरूरत है तो पर्याप्त जानकारी होने की और यह काम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण कर रहा है। आप सभी को आपके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की जानकारी दे रहा है।यह बातें केंद्रीय राज्य कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कही। वह शनिवार को श्रीनगर के हारवान में आयोजित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण, जनजातीय मामलों के विभाग और जम्मू-कश्मीर प्रदेश के सहयोग से आयोजित 'वृहद जनजातीय मेला' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन सूर्यकांत के साथ मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा, न्यायमूर्ति संजीव शुक्ला और सांसद मियां अल्ताफ समेत अन्य मेहमानों का जनजातीय समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं लोक नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया। इस दौरान सभी लोगों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। सर्वाधिक तारीफ लद्दाख के वुड क्राफ्टिंग और वहां निर्मित खिलौनों को मिली।
विज्ञापन

मंच पर पहुंचे अतिथियों को जनजातीय समुदाय के लोगों ने पगड़ी पहनाने के साथ ही शॉल व अन्य सामान भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र महिला-पुरुष लाभार्थियों को मुख्य अतिथि एव अन्य ने ऋण पत्र व सब्सिडी संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उनका हौसला बढ़ाया। कश्मीर के विभिन्न जिलों के क्रिकेट, कुश्ती व बैडमिंटन समेत अन्य खेलों के खिलाड़ियों को किट भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed