{"_id":"63bf09802bf95f76a100e26f","slug":"dogra-swabhiman-sangathan-supports-bharat-jodo-yatra-lal-singh-said-politics-of-hatred-at-its-peak-in-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: डोगरा स्वाभिमान संगठन का भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन, लाल सिंह बोले- नफरत की राजनीति चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: डोगरा स्वाभिमान संगठन का भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन, लाल सिंह बोले- नफरत की राजनीति चरम पर
Thu, 12 Jan 2023 12:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 12 Jan 2023 12:41 AM IST
सार
पूर्व मंत्री लाल सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को सभी दल सहयोग कर रहे हैं। हमारी पार्टी ने भी निर्णय लिया है कि हमें भी सहयोग करना चाहिए। आगामी रविवार को बैठक होगी और कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
चौधरी लाल सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
19 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी ने भी समर्थन का ऐलान कर दिया है। बुधवार को आयोजित बैठक में संभाग स्तर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने के बाद फैसला लिया गया है। इस दौरान पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति चरम सीमा पर है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री लाल सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को सभी दल सहयोग कर रहे हैं। हमारी पार्टी ने भी निर्णय लिया है कि हमें भी सहयोग करना चाहिए। बताया कि आगामी रविवार को बैठक होगी और कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार की जाएगी। बुधवार को बैठक के दौरान समर्थन दिया जाए या नहीं इसे लेकर चर्चा की गई है। सभी का यही फैसला था कि समर्थन करना चाहिए। लाल सिंह ने कहा कि सबसे जरूरी है कि भारत जुड़ना चाहिए, टूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संसद में देश के खिलाफ जब भी देश की अखंडता की बात होती थी तो सभी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्राथमिकता देते थे। उन्होंने कहा कि यदि यह यात्रा गलत सियासत होती तो साथ नहीं देते। नफरत की राजनीति चरम सीमा पर है। महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी बेतहाशा है। जिसे देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा का साथ देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन