फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda Police along with security forces have arrested one terrorist In jammu and kashmir

Jammu Kashmir: पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी पिस्टल बरामद

Mon, 27 Jun 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Jun 2022 11:26 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार और मोबाइल बरामद किया गया है। आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Doda Police along with security forces have arrested one terrorist In jammu and kashmir
पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकी गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 29 जून से बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेशभर में हाई अलर्ट घोषित है और सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हुए हैं। इसी कड़ी में डोडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डोडा पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ कोटी डोडा निवासी एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, 14 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिला डोडा के कोटी डोडा के रहने वाले एक स्थानीय आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान फरीद अहमद के तौर पर हुई है। डोडा पुलिस टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रहे एक युवक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ। आतंकी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

उधर, जम्मू संभाग के आरएसपुरा में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार तड़के भारत की सीमा में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ ने आरएसपुरा के बकरपुर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से एक घुसपैठिए को देश की सीमा की ओर बढ़ते हुए देखा। उसे वहीं रुकने और वापस पाकिस्तान लौट जाने को कहा, लेकिन वह भारतीय क्षेत्र की तरफ लगातार आगे बढ़ता रहा। जवानों ने खतरे को भांपते हुए उस पर फायरिंग कर दी, इससे घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। वह काले रंग के कपड़ों में था। फिलहाल, सुरक्षाबलों को उसके पास कोई समाज्ञ्री बरामद नहीं हुई है। मामले में सुरक्षाबलों और पुलिस की जांच जारी है।

इस बार कोरोना महामारी के चलते दो साल के बाद श्री अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के करीब पचास हजार जवान विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। सुरक्षाबल आतंकियों की हर साजिश को नाकाम बनाने के लिए अलर्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed