Jammu Kashmir : तीन वाहन खाई में गिरे, आठ की मौत, हादसों में 16 लोग घायल
तीनों दुर्घटनाओं में 16 लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भद्रवाह, रामबन और डोडा में मंगलवार को तीन वाहन फिसलकर खाई में गिरने से साथ 8 लोगों की मौत हो गई। तीनों दुर्घटनाओं में 16 लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। भद्रवाह से करीब 30 किलोमीटर दूर गुलदंडा इलाके में मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्स वाहन 250 मीटर गहरी खाई गिर गया। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उपचार के लिए भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया। पुलिस व स्थानीय निवासियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। भद्रवाह से दो घायलों को जीएमसी जम्मू और एक को जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया गया है। वहीं इससे पहले सोमवार देर रात को भल्ला इलाके में कार के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर घायल हैं।
दोपहर के समय भद्रवाह-बनी मार्ग पर गुलदंडा इलाके में बनी से भद्रवाह की तरफ आ रहा वाहन नंबर जेके06-5071 जब गुलडंडा इलाके में पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह खाई में चला गया। मौके से गुजर रहे लोगों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर अदंर से 16 लोगों को गंभीर हालत में भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पांच को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि 11 घायलों का तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया। एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है।डोडा जिले के भल्ला इलाके में भी एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से जावेद अहमद नामक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात को गंदोह से भद्रवाह की तरफ आ रही आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी और एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों के नाम
1. फिरदौस अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी छबनारी बनिहाल
2. विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय मेहर चंद निवासी मोंडा3. गुलाम नबी पुत्र मोहम्मद उल्ला निवासी गुंदाह डोडा।
4. बरकत उल्लाह पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी बाबोर डोडा।5. शेर चंद पुत्र बलिया निवासी कंथाल कठुआ।
6. जावेद अहमद7.मोहम्मद अफजल मलिक
8.मोहम्मद अजमतजीएमसी जम्मू रेफर किए गए घायलों के नाम
1. इरशाद अहमद (29) पुत्र अब्दुल अहमद निवासी डोडा।
2. नजीर अहमद (35) पुत्र अब्दुल समद मीर निवाी गुंदना डोडा।जीएमसी डोडा रेफर किए गए घायल का नाम
1. रियाज अहमद (24) पुत्र मंजूर अहमद निवासी गुंदना डोडा।
भद्रवाह में उपचाराधीन घायलों के नाम
1. नरेश कुमार पुत्र मदन लाल निवासी बनी।2. रफीक अहमद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी डोडा।
3. मोहम्मद शफीक पुत्र अब्दुल अजीज निवासी डोडा।4. तारीक अहमद पुत्र फारूक अहमद निवासी नालथी।
5. मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद नायक निवासी लुदना डोडा।6. बिलाल अहमद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी लुदना डोडा।
7. सादिक अली पुत्र फारूक अली निवासी कुडोला डोडा।8. नदीम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बिकथरयान डोडा।